E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी को किया गिरफ्तार

भाजपा कार्यालय का घेराव करने का था कांग्रेस का कार्यक्रम

कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

भाजपा कार्यालय का घेराव करने का था कांग्रेस का कार्यक्रम

जिला संवाददाता दीपक शर्मा

इटावा। नेशनल हेराल्ड व एसोसिएटेड जर्नल के सिलसिले में राउस एवेन्यू कोर्ट द्वारा गांधी परिवार व समस्त कांग्रेस जनों के प्रति लिखी गई प्राइवेट शिकायत जो सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लिखाई गई थी जो दुर्भावना से प्रेरित थी सरकार के इशारे पर आर्थिक अपराध शाखा द्वारा लिखाई गई एफआईआर राजनीतिक विद्वेष द्वारा प्रेरित है।

इस परिपेक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में जिला, शहर कांग्रेस व अन्य आनुषंगिक संगठनों द्वारा जिला कांग्रेस कांग्रेस से लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय को घेरने के प्रयास में एकत्रित सभी कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर लिया गया और पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाल यशवंत सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ कार्यालय को घेर लिया कांग्रेस नेताओं को भाजपा कार्यालय को घेरने के लिए जाते समय रास्ते से गिरफ्तार कर कोतवाली में रखा गया। गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबेरी, जिला महासचिव अंबुज त्रिपाठी, जिला सचिव अनूप परमार, सेवा दल प्रमुख सरवर अली, शहर महासचिव विष्णुकांत मिश्रा, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश सचिव सचिन शंखवार, जिला सचिव एनएसयूआई सोहेल वारसी, गुलशन यादव, कार्यालय प्रभारी अंसार अहमद आदि प्रमुख हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने बताया आज कांग्रेस पार्टी का भाजपा कार्यालय घेरने का कार्यक्रम था लेकिन भाजपा पुलिस के दम पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घेरने से रोकना चाहती है।

श्री तिवारी ने पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई के दम पर हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड एवं मनी लोर्डिंग व यंग इंडिया के मामले में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, इन आरोपों को न्यायालय ने खारिज कर दिया। इससे यह साफ नजर आया कि भाजपा सरकार हमारे नेताओं की छवि को धूमिल करने में लगी थी लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद हमारे कांग्रेस नेताओं की छवि देश और प्रदेश में बिल्कुल साफ होकर सामने आई है। इनकी छवि पहले से साफ थी कोर्ट के आदेश के बाद और बेहतर हो गई है। भाजपा अन्याय अत्याचार वाली सरकार है हम इसके खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। भारत मे महात्मा गांधी का नाम मिटाने की भाजपा साजिश रच रही है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

फोटो 01- प्रशांत तिवारी व राशिद खान पुलिस कस्टडी में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!