E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक ने फ़ोर्स के साथ चलाया सघन अभियान

बकेवर पुलिस ने पैदल गस्त कर वाहन व व्यक्ति की जाँच शुरू की

*बकेवर पुलिस का सघन अभियान, वाहन व व्यक्ति चेकिंग के साथ पैदल गश्त।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

बकेवर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बकेवर पुलिस द्वारा सघन वाहन व व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और आवागमन वाले मार्गों पर पुलिस ने वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।इस विशेष अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक एवं कस्बा इंचार्ज विनीत पांडेय ने किया।पुलिस अधिकारियों के साथ समस्त थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। चेकिंग के साथ-साथ पुलिस बल ने कस्बे में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने दुकानदारों व राहगीरों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में पुलिस का भय भी देखा जा रहा है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!