

इटावा पुलिस की सराहनीय पहल: मिशन शक्ति व ऑपरेशन मुस्कान के तहत 03 नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद
इटावा |
जनपद इटावा पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए 03 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर की मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई।
दिनांक 23.12.2025 को थाना जसवन्तनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि तीन नाबालिग बालिकाएं—
साक्षी पुत्री प्रेमपाल कठेरिया (उम्र करीब 16 वर्ष),
दिव्या पुत्री प्रेमपाल कठेरिया (उम्र करीब 17 वर्ष),
प्रियापाल पुत्री नेत्रपाल (उम्र करीब 16 वर्ष),
निवासी रेलमंडी, थाना जसवन्तनगर—अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जसवन्तनगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति केन्द्र पर गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल साक्ष्यों को एकत्र कर बालिकाओं की तलाश प्रारम्भ की। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप टीम ने तीनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
अपनी बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने इटावा पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, थाना प्रभारी जसवन्तनगर तथा मिशन शक्ति केन्द्र टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि इस सराहनीय कार्य के लिए मिशन शक्ति केन्द्र थाना जसवन्तनगर की टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा ₹10,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इटावा पुलिस की यह कार्यवाही ANGELS IN KHAKI, मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र जैसे अभियानों की सफलता का एक और सशक्त उदाहरण है।




