E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

थाना प्रभारी विपिन मलिक पर फायरिंग करने वाला शातिर चोर मुठभेड़ मे गिरफ्तार

थाना प्रभारी विपिन मलिक पर फायरिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार

पुलिस को चुनौती देना पड़ा भारी।

दीपक शर्मा बकेवर की रिपोर्ट

थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक पर फायरिंग के बाद बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया।

बकेवर इटावा।

थाना बकेवर क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सीधे थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी,जिससे वह बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक के नेतृत्व में की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शातिर अपराधी अवरार पुत्र इरफान को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। तथा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने विद्यालय की लाइब्रेरी में चोरी की घटना को स्वीकार किया है। वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।विपिन मलिक की सतर्कता,साहस और नेतृत्व की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।इटावा पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!