बकेवर पुलिस ने 24 मुकदमे मे वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी विपिन मलिक का अपराधियों मे खौफ बकेवर मे अपराध हुए कम

*बकेवर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वाँछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*बकेवर इटावा।*
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।अपराध नियंत्रण की दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करते हुये इटावा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वाँछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। तथा कब्जे से 01 फैक्ट्री मेड रायफल 315 बोर व 04 खोखा कारतूस व 6 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन तथा घटना मे प्रयुक्त 01 कार ह्युण्डई एक्सेंट बिना नम्बर प्लेट की बरामद की गयी।
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थाना प्रभारी बकेवर मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सुनवर्षा अण्डरपास के निकट संन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी।इसी दौरान बराऊख की तरफ से एक कार तेज गति से आती दिखायी दी।उक्त कार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो कार सवार अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तथा भागने का प्रयास किया गया।पुलिस टीम द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को देते हुये कार का पीछा गया।उरेंग गांव के पास निवाडी से लुधियानी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्वयं को पुलिस टीमों से घिरता देख कार सवार अभियुक्तों द्वारा पुन: पुलिस टीम पर फायर किया गया।जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक गोली अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह के दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में एक फैक्ट्री मेड रायफल 315 बोर, चार खोखा कारतूस तथा छः जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। तथा एक अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत है।
घटना मे प्रयुक्त ह्युण्डई एक्सेंट कार को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना बकेवर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम हरचन्द्रपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा को थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार,हेड कांस्टेबल संजीव,हेड कांस्टेबल गजेन्द्र कुमार,कांस्टेबल सतीश कसाना, कांस्टेबल रवि पंवार, कांस्टेबल विजय कुशवाहा, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल सुभम सैनी ने गिरफ्तार किया। तथा क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध लूट,डकैती,चोरी,धोखाधड़ी,हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट,गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 24 अभियोग विभिन्न जनपदों में भी पंजीकृत
हैं।।




