एफ.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद के विधि संकाय में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन
बसंत पंचमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा शैक्षणिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल सिद्ध हुआ।

एफ.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद के विधि संकाय में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन
राजकुमार की कलम से
शिकोहाबाद।
आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को एफ.एस. यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद के विधि संकाय में बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर सर डॉ. दिलीप यादव, प्रो-चांसलर डॉ. योगेश यादव, माननीय कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, माननीय ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. नितिन यादव तथा माननीय डायरेक्टर जनरल प्रो. डॉ. अभिनव श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों एवं संकाय सदस्यों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर विधि संकाय के समन्वयक गौरव भारतीय ने बसंत पंचमी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायक जानकारी प्रदान की। उन्होंने ज्ञान, साधना और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य मनीष यादव, सुश्री पंखुड़ी बंसल, डॉ. अवधेश कुमार,, डॉ. जूही ओझा सहित अन्य संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
बसंत पंचमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा शैक्षणिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल सिद्ध हुआ। 




