E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वर्ण पदक से सम्मानित थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, इकदिल में जश्न का माहौल – पत्रकारों ने दी जोरदार बधाई 

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान एवं आरक्षी धीरेन्द्र दुबे को पत्रकारो ने किया सम्मानित

स्वर्ण पदक से सम्मानित थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, इकदिल में जश्न का माहौल – पत्रकारों ने दी जोरदार बधाई

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

 

इटावा | इकदिल

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना इकदिल के लिए गर्व का पल उस समय आया, जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए स्वर्ण पदक, वहीं आरक्षी धीरेन्द्र दुबे को उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद इकदिल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के इकदिल थाने में कार्यभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में अपराधों में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। अपराधियों में पुलिस का ऐसा खौफ है कि आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगी है। जनता से सीधा संवाद, संवेदनशील कार्यशैली और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले विक्रम सिंह चौहान को पदक मिलने से इकदिल की जनता में खासा उत्साह नजर आया।

पदक मिलने की खबर फैलते ही थाना परिसर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में इकदिल व जनपद इटावा के पत्रकारों ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान एवं आरक्षी धीरेन्द्र दुबे को फूल-मालाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से

पत्रकार उमेश चंद्र, स्वाती सिंह, कुलदीप राजपूत, पिंकुल मिश्रा, अनिल चौधरी, रवि दुबे (इटावा), दीपक शर्मा (बकेवर) भूरे बकेवर एवं राजीव कुमार अभिनेन्द्र शर्मा एवं इकदिल के वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि ऐसे ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधिकारियों को सम्मान मिलना पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। पदक से सम्मानित होकर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने भी इसे पूरी टीम और जनता के सहयोग का परिणाम बताया।

कुल मिलाकर, पदक सम्मान ने न सिर्फ इकदिल पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि आम जनता के भरोसे को भी और मजबूत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!