ग्राम बिरारी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप -मौके पर पहुँचे थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान
ग्राम बिरारी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, इकदिल पुलिस की मुस्तैदी से शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

ग्राम बिरारी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप

, इकदिल पुलिस की मुस्तैदी से शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
उमेश राठौर इकदिल
इटावा | इकदिल
थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरारी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी इटावा अभय नारायण भी पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली से ग्रामीणों में भरोसे का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवम पुत्र चंद्रभान, निवासी ग्राम ज्वाला प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवम इन दिनों अपने नाना-नानी के घर ग्राम बिरारी में रह रहा था। परिजनों के अनुसार शिवम को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।
मृतक के मामा सोनू पुत्र नाथूराम एवं नानी सावित्री देवी पत्नी नाथूराम, निवासी ग्राम बिरारी, ने थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान को किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका से अवगत कराया। इस पर सीओ इटावा एवं एसएचओ इकदिल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूरे घटनाक्रम में इकदिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सजगता और मानवीय दृष्टिकोण की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।




