सैय्यद बाबा मजार के रास्ते पर वन विभाग ने चस्पा नोटिस आने जाने पर लगी रोक
मजार से जुड़े दस्तावेजों को लेकर वन विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण और कार्रवाई का नोटिस जारी किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मजार की ओर पहुंचने लगे थे

सैय्यद बाबा मजार के रास्ते पर वन विभाग ने चस्पा नोटिस आने जाने पर लगी रोक
अभिनन्दन जैन इटावा
इटावा। सफारी पार्क के पीछे बीहड़ इलाके में स्थित सैय्यद बाबा मजार के रास्ते पर वन विभाग ने नोटिस चस्पा कर आने जाने पर रोक लगा दी है। मजार से जुड़े दस्तावेजों को लेकर वन विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण और कार्रवाई का नोटिस जारी किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मजार की ओर पहुंचने लगे थे। हालात को देखते
हुए वन विभाग ने मजार तक जाने वाले रास्ते पर पूरी तरह रोक लगा दी है। रास्ता बंद कर दिया गया है, चेतावनी बोर्ड लगाए गए है, कांटेदार झाड़ियां डाली गई है और 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस और खुफिया विभाग भी पूरे मामले की नजर बनाए हुए है। सैयद बाबा मजार तक जाने वाले रास्ते पर वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। मजार की ओर जाने वाले रास्ते पर बड़ा बोर्ड लगाया गया है, जिसमें साफ लिखा है कि यह वन क्षेत्र है और यहां प्रवेश करना गैरकानूनी है। इसके साथ ही रास्ते में कांटेदार झाड़ियां डाल दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति मजार तक न पहुंच सके।




