E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अर्धरात्रि में नहर किनारे मिला युवक, इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल भिजवाया- डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अर्धरात्रि में नहर किनारे मिला युवक, पुलिस की तत्परता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया — डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अर्धरात्रि में नहर किनारे मिला युवक, पुलिस की तत्परता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया — डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

उमेश चंद्र राठौर संवाददाता इटावा

इटावा।

जनपद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में अर्धरात्रि के समय एक युवक को नहर सर्विस रोड पर देशी ठेका के सामने बेहोशी की अवस्था में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और मानवता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की।

मृतक की पहचान सुबोध पंडित पुत्र स्वर्गीय आनंद बिहारी मिश्रा, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी मालियांन टोला वाह अड्डा, थाना कोतवाली इटावा के रूप में हुई है। मृतक की माता का नाम उर्मिला देवी बताया गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि नहर के पास देशी ठेका के सामने एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों आरक्षी धीरेन्द्र दुबे एवं सचिन बाजपेयी ने तत्परता दिखाते हुए युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल इटावा भिजवाया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

 

अर्धरात्रि में भी त्वरित रिस्पॉन्स, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने पर इकदिल पुलिस की स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहना की है।

पुलिस की यह सक्रियता एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवता भी उनकी प्राथमिकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!