E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर मे शाह होटल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक–ट्रक

भिड़ंत में तीन युवक गंभीर बारात में शामिल होने जा रहे थे सभी, जिला अस्पताल रेफर-ट्रक चालक फरार

*शाह होटल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक–ट्रक।*

दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा

*भिड़ंत में तीन युवक गंभीर बारात में शामिल होने जा रहे थे सभी, जिला अस्पताल रेफर-ट्रक चालक फरार।*

 

बकेवर इटावा।

थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्सलेन हाईवे कानपुर इटावा मार्ग पर शाह होटल के समीप मंगलवार को ट्रक में बाइक पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान सूरज पुत्र करन सिंह, राम जी पुत्र करन सिंह निवासी गहोबा थाना रुरा जनपद कानपुर देहात तथा अरविंद पुत्र सूरज बली के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक रुरा से भरथना बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान औरैया की ओर से इटावा जा रही उनकी बाइक शाह होटल के पास अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तथा बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!