सैफई तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
संबंधित अधिकारियो को निस्तारण के दिए आदेश

सैफई तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा, 7 मार्च। तहसील सैफई में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और संबंधित विभागों से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और कई मामलों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।



