E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल हाइवे पुल के नीचे पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कस्बे में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

इकदिल थाना प्रभारी की इकदिल क्षेत्र पर पैनी नजर

*इकदिल हाइवे पुल के नीचे पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कस्बे में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था*

इटावा। जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी इकदिल विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में इकदिल हाइवे पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की। पुलिस द्वारा वाहनों के कागजात भी चेक किए गए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

 

*चेकिंग अभियान के बाद थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इकदिल कस्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

 

इस दौरान पुलिस ने बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!