E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जुमा की नमाज के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा किया गया भम्रण

अलविदा जुमा को लेकर पुलिस हुई सतर्क

जुमा की नमाज के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा किया गया भम्रण

इटावा- जुमा की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान डीएम व एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नमाज अदा करने आने वाले लोगों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।डीएम व एसएसपी द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि जुमा की नमाज के दौरान एवं उसके पश्चात भी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!