बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत।*
थाना लवेदी का मामला

*बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत।*

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*लवेदी इटावा।*
थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में बंद पड़े मकान में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम बसैयाहार निवासी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहते हैं, जबकि गांव में उनके माता-पिता रहते हैं। उनकी मां 28 फरवरी 2026 को अपनी बेटी के घर चली गई थीं।
पीड़ित के अनुसार जब वह 8 मार्च 2026 को गांव पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।अंदर जाकर देखा तो कमरों व अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।बताया गया कि चोरों ने अलमारी से दो सोने की अंगूठियां,दो जोड़ी पायल,सोने की चेन,एक जोड़ी कान के झुमके तथा लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उसी दिन थाना लवेदी में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।।



