E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नवरात्र–रमजान को लेकर थाना बकेवर पर पीस कमेटी की बैठक,कालिका देवी मंदिर में प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था।*

बकेवर थाने मे हुई पीस कमेटी की बैठक

*नवरात्र–रमजान को लेकर थाना बकेवर पर पीस कमेटी की बैठक,कालिका देवी मंदिर में प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

आगामी चैत्र नवरात्र तथा रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना बकेवर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा ने कहा कि बकेवर और लखना क्षेत्र के लोग हमेशा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते आए हैं तथा इस बार भी सभी लोग मिलजुल कर शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे। उन्होंने व्यापारियों व नगरवासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सिंह ने की।

बैठक में विशेष रूप से लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं पर विचार किया गया।प्रशासन ने बताया कि नवरात्र के समय दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश कराया जाएगा तथा दर्शन के बाद दूसरे गेट से बाहर निकाला जाएगा, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

बैठक के दौरान लखना क्षेत्र के व्यापारी संजीव त्रिपाठी ने नगर में अवैध आढ़तों तथा अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रवेश मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से आढ़त लगने के कारण रास्ता संकरा हो जाता है और राहगीरों को परेशानी होती है। इस पर प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा बैठक में लखना कस्बे में पार्किंग की समस्या और सुबह के समय सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर मंडी लगने से यातायात बाधित होता है,जबकि नगर के अंदर इसके लिए स्थान उपलब्ध है।अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में तहसीलदार राजकुमार,थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक,अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज,लिपिक सुकृत शरण,व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव उर्फ शीलू शर्मा,समीम अहमद,मोहम्मद कामिल,दीपक राजपूत,अनुज तिवारी,बलवीर सिंह यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी,व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व धर्मगुरु मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!