E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद एक के पैर में लगी गोली- विपिन मलिक

एस ओ जी, सर्विलांस टीम व बकेवर पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद एक के पैर में लगी गोली

इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसओजी/सर्विलांस टीम और बकेवर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, पीली धातु और बिना नंबर प्लेट की i20 कार बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में बुधवार को इकनौर तिराहे पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की i20 कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार युवक भागने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुल्तान यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी शिवम उर्फ प्रवीण कुमार को नगला महासिंह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 14 फरवरी 2026 को बकेवर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर बैठी महिला से झपट्टा मारकर पीली धातु छीनी थी। इस संबंध में थाना बकेवर में पहले से मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, पांच ग्राम गली हुई पीली धातु की गांठ, 10 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की i20 कार बरामद की गई। पुलिस ने कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भरथना क्षेत्र निवासी शिवम उर्फ प्रवीण कुमार और बसरेहर क्षेत्र निवासी सुल्तान यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुल्तान यादव पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शिवम उर्फ प्रवीण कुमार पर भी लूट और चोरी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बकेवर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!