E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शादी के कार्ड के नाम पर APK डाउनलोड कर महिला से 5.30 लाख की साइबर ठगी,

इटावा साइबर टीम ने पूरी रकम कराई वापस

शादी के कार्ड के नाम पर APK डाउनलोड कर महिला से 5.30 लाख की साइबर ठगी, इटावा साइबर टीम ने पूरी रकम कराई वापस

इटावा। शादी के आमंत्रण पत्र के नाम पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से 5 लाख 30 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले की शिकायत मिलते ही थाना साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम टीम ने यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार स्फूर्ति कुशवाहा पत्नी आशीष कुमार निवासी गौशाला रामगंज, थाना कोतवाली इटावा के मोबाइल पर अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा शादी के आमंत्रण पत्र के नाम से एक APK फाइल भेजी गई थी। महिला द्वारा फाइल डाउनलोड करते ही साइबर ठगों ने 4 मार्च 2026 को उनके बैंक खाते से कुल 5,30,000 रुपये निकाल लिए।

मामले में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा संख्या 10/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित जांच करते हुए संबंधित बैंक खातों का विवरण जुटाया तथा न्यायालय के आदेश पर पूरी रकम वापस कराकर पीड़िता के खाते में पहुंचा दी।

अपनी पूरी धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने थाना साइबर क्राइम टीम और इटावा पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने पीड़िता को भविष्य में साइबर ठगी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी देकर जागरूक भी किया।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इटावा साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक लगभग 30 लाख रुपये की साइबर ठगी की धनराशि वापस कराई जा चुकी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!