E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

2 ई-रिक्शा और 8 बैटरियां बरामद, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवा

ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

2 ई-रिक्शा और 8 बैटरियां बरामद, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवा

इटावा। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2 ई-रिक्शा और 8 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रात में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नुमाइश मैदान के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनकी महंगी बैटरियां बेचकर पैसा कमाते थे। आरोपियों ने 19 मई 2026 को सरैया चुंगी के पास से आयुष कंपनी का ई-रिक्शा चोरी करने की बात भी कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र गंगाराम निवासी नगला नधा थाना बसरेहर हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन तथा साजिद खान पुत्र लईक निवासी मोहल्ला शाह कमर थाना कोतवाली हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मंगल सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!