थाना बकेवर पर बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक की अध्यक्षता मे बैठक हुई सम्पन्न

*थाना बकेवर पर बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।*

*बकेवर इटावा।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बकेवर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्मानित लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आपसी भाईचारे सौहार्द एवं शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार को प्रेम सौहार्द और कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
वहीं पीस कमेटी की बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव उर्फ शीलू शर्मा,योगेश शर्मा,शमीम अहमद,मुस्ताक खान,इरशाद कुरैशी,आसिफ हाफिज जी,फारूक राजा,आलोक पोरवाल,अनुज तिवारी,सुदीप कुशवाहा,राहुल त्रिपाठी,हल्लू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।




