E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सही को सही और गलत को गलत लिखने वाला ही पत्रकार है: सरिता भदौरिया*

हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने किया अस्सी से अधिक पत्रकारों का सम्मान

*सही को सही और गलत को गलत लिखने वाला ही पत्रकार है: सरिता भदौरिया*

 

*हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने किया अस्सी से अधिक पत्रकारों का सम्मान*

————————————————–

 

इटावा। हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जनपद के अस्सी से अधिक वरिष्ठ एवं नवोदित पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें दुर्घटना बीमा पॉलिसी तथा पहचान पत्र वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि आजादी के समय से ही पत्रकारों ने इस देश और समाज की भलाई के लिए बहुत कुछ सहा है। पत्रकारिता तब भी बहुत कठिन थी और आज भी कठिन है, पत्रकारिता सच की आवाज़ है। सही को सही और गलत को गलत लिखना ही सच्ची पत्रकारिता है। लेकिन सच लिखने वाला वही पत्रकार आज जब सच लिखने की सज़ा पाता है तो बहुत चिंता होती है। इसलिए सच्चे पत्रकारों को सम्मान और संरक्षण दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित इस सम्मेलन में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करके वास्तव में मैं स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

 

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि पत्रकार और अधिवक्ता का परस्पर अभिन्न नाता है, क्योंकि ये दोनों ही पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। अधिवक्ता और पत्रकार न हों तो अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं लड़ सकता।

 

वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। सच्चे पत्रकार हमेशा से सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेश भदौरिया, करुणाशंकर दुबे, स्वामीशरण श्रीवास्तव, खादिम अब्बास, गणेश ज्ञानार्थी, महेंद्र सिंह चौहान, महाराज सिंह भदौरिया, धर्मलाल चतुर्वेदी, रणवीर सिंह भदौरिया, त्रिलोकी सिंह चौहान, गौरव डुडेजा, संतोष पाठक के अलावा अस्सी से अधिक अन्य पत्रकारों का अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा सभी को दुर्घटना बीमा पॉलिसी तथा संगठन का पहचान पत्र देकर सम्मान किया गया।

 

इसके अलावा समाजसेवा के लिए समर्पित शहर की विशिष्ट शख्सियत के रूप में संगठन की ओर से सभासद श्रीमती पूनम पाण्डेय, गुरुद्वारा कमेटी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा तथा सैफई मेडिकल कॉलेज के सीनियर सर्जन डा. अनिल शर्मा के अलावा पत्रकारों की बीमा पॉलिसी के लिए विशेष सहयोग करने वाली बेटी भव्या भसीन को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन ने कहा कि मेरे जीवन का हमेशा से ये ध्येय रहा है कि दूसरों की सेवा के लिए जितना अधिक से अधिक कर सकूं, उसी रास्ते पर चलता आया हूं। और आगे भी पत्रकार हित में अपना सारा जीवन लगा दूंगा। इस अवसर पर उन्होंने एक सुंदर भजन भी गाया और सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री सुधीर मिश्र ने किया।

 

कार्यक्रम में भरथना, बकेवर, लखना, जसवंत नगर, इकदिल, महेवा, बसरेहर, उदी आदि पूरे जनपद से बड़ी संख्या में आए पत्रकारों ने भाग लिया। संगठन के संरक्षक राजेंद्र यादव, अनुराग गुप्ता, इलेक्ट्रानिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया, उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप, मसूद तैमूरी, संगठन मंत्री रघुवीर यादव कमल मिश्रा, प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह, संजीव शर्मा, मुनव्वर अली अर्शी, शाकिर अली, डॉ. सुशील सम्राट, डॉ. हरी शंकर पटेल, वहाज अली खान निहाल, मो.फारिक, विपिन भदौरिया, सतनाम सिंह, दामोदर पाठक, संजीव राजपूत, वत्सला मिश्रा, भगवान दास शर्मा प्रशांत, मोहम्मद इदरीस आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!