E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

05 चोरी की बाइक, 09 चेसिस, तमंचा व मोटरसाइकिल काटने के उपकरण बरामद

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

05 चोरी की बाइक, 09 चेसिस, तमंचा व मोटरसाइकिल काटने के उपकरण बरामद

इटावा। सैफई पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर 05 चोरी की मोटरसाइकिलें, 09 मोटरसाइकिलों की चेसिस, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू तथा मोटरसाइकिल काटने के उपकरण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 5/6 जून की रात सैफई थाना पुलिस रकूईया नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हवाई पट्टी की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमन मंसूरी पुत्र राजू खान निवासी कस्बा कुर्रा, मैनपुरी तथा सुग्रीव पुत्र राकेश निवासी रतीभानपुर, मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर सैफई पीजीआई, आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस और अन्य पार्ट्स बदलकर उन्हें बेच देते थे तथा शेष सामान कबाड़ में बेचकर लाभ कमाते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नगला चैनसुख के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर जुनैद पुत्र इब्राहिम निवासी कुदरकोट, औरैया तथा प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महावीर सिंह निवासी मड़ेखड़ा, मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें, कटी हुई चेसिस, पेट्रोल टंकियां, साइलेंसर और बाइक काटने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सैफई थाने में संबंधित धाराओं एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बरामदगी में शामिल:

05 चोरी की मोटरसाइकिलें, 09 चेसिस, 05 पेट्रोल टंकियां, 02 साइलेंसर, 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 चाकू, 08 रिंच, 03 गोटी, 02 प्लास, 01 हथौड़ी, 02 मोटरसाइकिल बैटरी तथा 01 ग्राइंडर।

फोटो कैप्शन:

सैफई पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी गिरोह के आरोपी एवं बरामद चोरी की मोटरसाइकिलें व उपकरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!