बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद
बकेवर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

*बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद।*
बकेवर इटावा।
थाना बकेवर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बाल अपचारियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके द्वारा दिनांक-06-04-2026 को एक मोटरसाइकिल तथा 06-06-2026 को एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी किया गया था। इस संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 103/2026 एवं मु0अ0सं0 159/2026 पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित सामान बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक,उपनिरीक्षक कौशल कुमार,उपनिरीक्षक दीपक सिंह भाटी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार,राजेश कुमार, गजेन्द्र सिंह,कांस्टेबल रतन सिंह एवं चालक कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।।




