E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

साइबर ठगी करने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ 6 ठगों को किया गिरफ्तार

भर्थना पुलिस ने किया ठग गैंग का खुलासा

साइबर ठगी करने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ 6 ठगों को किया गिरफ्तार

इटावा -साइबर क्राइम व साइबर अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस फर्जी क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी बनकर अश्लील/पोर्न वीडियो देखने के नाम पर आमजन मानस से साइबर ठगी करने वाले साइबर गैंग का भण्डाफोड़ संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्राड करने वाले 6 अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 5 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड तथा ₹24,800/- रुपये(फ्राड कर अर्जित किये गये) बरामद की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना एवं थाना भरथना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई जनपदीय साइबर सेल द्वारा प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण के दौरान एक साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन की लोकेशन थाना भरथना क्षेत्र में प्राप्त हुई । जिसमें साइबर गैंग द्वारा स्वंय को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर आम जनमानस से साइबर ठगी की जा रही थी । शिकायत पर तत्काल थाना भरथना पुलिस एवं जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा झिन्दुआ पुल के निकट निर्माणाधीन बाईपास के पास से 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम सभी आमजनमानस को फोन कर स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी बताते थे तथा उन्हें झूठे मुकदमे एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर धनराशि की मांग करते थे। भयभीत व्यक्ति उनके द्वारा बताए गए खातों/यूपीआई आईडी पर धनराशि भेज देते थे। प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था। साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं सिम कार्ड लगातार बदलते रहते थे जिससे पुलिस से बच सकें अभियुक्त विभिन्न मोबाइल फोन एवं बार-बार बदले जाने वाले सिम कार्डों का प्रयोग कर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन करते थे स्वयं को क्राइम ब्रांच, साइबर सेल अथवा पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर मोबाइल से पुलिस साइरन बजाकर फोन पर लोगों को डराते-धमकाते थे तथा कहते थे कि उन्होंने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो/प्रतिबंधित सामग्री देखी है, जिसके कारण उनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने वाला है । साथ ही उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी जाती थी। जिससे वह लोग भयभीत होकर हमारे खातों में पैसे भेज देते थे।पुलिस साइबर थाना उपनिरीक्षक लोकेश कुमार सिंह,पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अरिमर्दन सिंह, निरीक्षक अपराध थाना , उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, टीम द्वारा कार्यवाही की गई।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा 10,000/- रूपये से पुरस्कृत किया गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा साइबर सेल को प्रभावी मॉनीटरिंग/कार्यवाही करने के लिये प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!