E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
नवाबगंज टोल पर पुलिस कि चेकिंग के दौरान पत्रकार से हुई तीखी बहस !
पत्रकार ने पुलिस की चेकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए।

नवाबगंज टोल पर पुलिस कि चेकिंग के दौरान पत्रकार से हुई तीखी बहस !
देवेंद्र सिंह जिला संवाददाता उन्नाव!
उन्नाव : अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक पत्रकार ने पुलिस की चेकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए।
♦ बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकार ने सवाल किया कि क्या अवैध सामान या अन्य आपत्तिजनक वस्तु लेकर चलने वाला व्यक्ति खुद इसकी जानकारी देगा?
सवाल पूछे जाने के बाद पत्रकार और दरोगा के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी इसको लेकर चर्चा होती रही। घटना के बाद पुलिस की चेकिंग व्यवस्था और उसकी प्रभावशीलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




