E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक पर 28 मुकदमे दर्ज

पुलिस का धरपकड़ अभियान मे दो वारंटी पकड़े गए

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक पर 28 मुकदमे दर्ज

इटावा। थाना सहसों पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 17/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्यप्रकाश पुत्र सियाराम तथा आशू पुत्र भूरा बंजारा को जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र स्थित ग्राम रीछपुरा से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यप्रकाश (40 वर्ष) निवासी ग्राम छावनी, थाना ढोलना, जनपद कासगंज तथा आशू (30 वर्ष) निवासी ग्राम रोहिंदा, थाना अरनिया, जनपद बुलंदशहर शामिल हैं।

दोनों अभियुक्त थाना सहसों में दर्ज मुकदमा संख्या 17/2026 में धारा 307/317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त आशू पुत्र भूरा बंजारा के विरुद्ध अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज और इटावा सहित विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम समेत कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, सतेन्द्र, चन्द्रवीर, लोकेश कुमार तथा सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!