E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 43 वाहनों के चालान, ₹51 हजार का समन शुल्क

इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

इटावा में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 43 वाहनों के चालान, ₹51 हजार का समन शुल्क

इटावा, 27 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 43 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹51,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 40 चालान, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर 2 चालान तथा फाल्टी नंबर प्लेट पाए जाने पर 1 चालान किया गया।

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!