E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा में बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, 4 बालकों का रेस्क्यू; पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

इटावा एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन मे चलाया गया अभियान

इटावा में बालश्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, 4 बालकों का रेस्क्यू; पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद में बालश्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भरथना क्षेत्र से बालश्रम कर रहे चार बालकों का सकुशल रेस्क्यू किया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लाइन के नेतृत्व में भरथना क्षेत्र के दुकानों, प्रतिष्ठानों, गैराज, होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट, ईंट-भट्टों, मेडिकल स्टोर, बेकरी सहित अन्य संभावित स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर भिक्षावृत्ति की रोकथाम और मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।

अभियान के दौरान चार बालक बालश्रम करते हुए मिले, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर नियमानुसार उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों ने उनके शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वास के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी इटावा के निर्देशों तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य बाल एवं किशोर श्रमिकों का बचाव, संरक्षण और पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

इस संयुक्त अभियान में नायब तहसीलदार भरथना, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, थाना एएचटी पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!