E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बढ़पुरा पुलिस का ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 11 ई-चालान काटकर ₹43 हजार का जुर्माना

उदी चौकी इंचार्ज ने चलाया चेकिंग अभियान

इटावा पुलिस का ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 11 ई-चालान काटकर ₹43 हजार का जुर्माना

इटावा। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इटावा पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बढ़पुरा पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 11 ई-चालान जारी किए और ₹43,000 का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले तीन वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले सात लोगों पर भी जुर्माना लगाया गया।

इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने से बचें।

पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!