E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवा

मिशन शक्ति फेज-5: ऊसराहार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

मिशन शक्ति फेज-5: ऊसराहार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

इटावा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत इटावा पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को थाना ऊसराहार पुलिस ने थाना क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए 112, 102, 108, 1090, 1098, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन व सोशल मीडिया का उपयोग पूरी सतर्कता के साथ करें।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें अपने अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इटावा पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और साइबर जागरूकता को लेकर लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक महसूस कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!