अवैध कब्जा के चलते बिगड़ा सड़कों का स्वरूप, सिकुड़ी सड़के आवा-गमन में बनी बाधक।*
बकेवर ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण

*अवैध कब्जा के चलते बिगड़ा सड़कों का स्वरूप, सिकुड़ी सड़के आवा-गमन में बनी बाधक।*

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*बकेवर इटावा।*
जनपद इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है।वहीं सभी प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की चपेट में है। अवैध कब्जा धारकों ने सड़कों का स्वरूप ही बदल दिया है। बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल पर पूरी तरह दुकानदारों का कब्जा है,कहीं नाश्ता की दुकानें तो कहीं फल तथा अन्य दुकानें लगाए हैं।कहीं ई-रिक्शा तथा ऑटो वालों का अवैध कब्जा है, ऐसे में राहीगीरो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के नीचे ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां अतिक्रमण नहीं हो अतिक्रमण की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। सभी प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की चपेट में है।अवैध कब्जा धारकों ने सड़कों का स्वरूप ही बदल दिया है। फुटपाथ पर पूरी तरह दुकानदारों का कब्जा है। वही ई-रिक्शा तथा ऑटो वालों का भी अवैध कब्जा है। ऐसे में आये दिन राहगीरो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बकेवर ओवरब्रिज हाईवे पुल के नीचे सड़क के दोनों और दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा जमाए हैं। वही सैकड़ो की संख्या में चल रहे ई-रिक्शा तथा ऑटो मनमाने तरीके से सड़कों पर कब्जा जमाए हुए हैं। यही कारण है कि आये दिन कस्बा बकेवर ओवर हाईवे पुल के आसपास की सड़कों पर जाम लगा रहता है। सख्त हिदायत के बाद भी कर लिया कब्जा कुछ समय पूर्व बकेवर पुलिस प्रशासन व पूर्व उपजिलाधिकारी भरथना तथा हाईवे प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। साथ ही दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई थी बावजूद धीरे-धीरे अतिक्रमणकारियों ने फिर से अपना कब्जा जमा लिया इसमें सड़कें सकीर्ण हो गई। अतिक्रमण है जाम की प्रमुख समस्या नगर में जाम की बड़ी समस्या है जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण ही है। दुकानदार सड़क पर कब्जा जमा कर लेते हैं। वही ई-रिक्शा व ऑटो वाले सड़कों पर खड़े हो जाते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वही सूत्रीय जानकारी के अनुसार कस्बा इंचार्ज बकेवर के संरक्षण में अतिक्रमणकारी अतिक्रमण किया हुए हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं कुछ लोगों ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया की आए दिन जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उप जिलाधिकारी भरथना व बकेवर पुलिस प्रशासन तथा हाईवे प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।।



