E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जीवन की वास्तविकता के लिए श्रम शक्ति हमारी जमा पूंजी – अनिल पाराशर

अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

जीवन की वास्तविकता के लिए श्रम शक्ति हमारी जमा पूंजी – अनिल पाराशर

अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा

इटावा। कबड्डी खेल प्राचीन संस्कृति का द्योतक है इसके स्वरूप समय समय पर बदलते रहे गांव गांव में कुश्ती और कबड्डी के मैदानो से युवाओ के हृदय में खेलो के प्रति भाव जन्म लेता है ये मैदान युवाओ के लिए प्रशिक्षण की कार्यशाला है जहां से उनके विकसित होने का रास्ता मिलता है। जीवन की वास्तविकता के लिए श्रम शक्ति हमारी जमा पूंजी है।

उक्त विचार अलीगढ़ जनपद के विधायक अनिल पाराशर ने पं. श्रीनारायण शर्मा की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में उदघाटन करते हुए व्यक्त किए। अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामदबन मौर्य ने कहा कि छात्र जीवन से खेलो के प्रति लगाव ही हमारे जीवन को ऊंचाई प्रदान करता है। संयोजक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा खेल मैदानों की संख्या विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर सकेगा। खेल के माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का विकास होता है। खेल की विशेषता और खिलाड़ियों की शक्ति भारत की पहचान है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व गणमान्य जनों का स्वागत किया गया। तलवार गदा जैसे प्रतीक चिन्ह संरक्षक की ओर से भेंट किए गए। प्रतियोगिता में पानीपत, बुंदेलखंड, उत्तराखंड, हरिद्वार, बुलंदशहर, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का परिचय दिया। सेमीफाइनल मैच पानीपत व उत्तराखंड हरिद्वार के बीच हुआ जिसमें पानीपत में 13 अंकों से हरिद्वार उत्तराखंड को पराजित किया। अंतिम एवं फाइनल मैच पानीपत एवं बुंदेलखंड टीम के बीच कांटे का हुआ जिसमें पानीपत की कबड्डी टीम ने 7 अंकों से जीत हासिल कर बुंदेलखंड को पराजित किया। कार्यक्रम आयोजक गोपाल मोहन शर्मा ने इनाम राशि देकर खिलाड़ियों को विदा किया। क्षेत्राधिकारी रामदबन मौर्य, थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने कार्यक्रम संरक्षक गोपाल मोहन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के साथ सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मान के साथ खिलाड़ियों को विदा किया। कार्यक्रम के संरक्षक गोपाल मोहन शर्मा द्वारा क्षेत्र के लगभग 500 गणमान्य जनों को सम्मानित करने के साथ सफाई कर्मी एवं अन्य व्यवस्था में लगे सभी कर्मचारियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सावित्री कठेरिया, डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, कमलेश कठेरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, महामंत्री नितिन तिवारी, एडवोकेट सुबोध राजपूत, एडवोकेट कमल माथुर, सेवानिवृत्ति उप कमांडेंट राम विनोद यादव, विनोद चौहान, सेवानिवृत शिक्षक नरेश शर्मा,सचिन शर्मा, इस्लाम खान, इशरत खान मौजूद रहे। रेफरशिप के रूप में अतुल, शमशाद खान, प्रबल चौधरी इटावा, इशरत खान बकेवर, अजय नौरखिया बुंदेलखंड, विवेक सराय हरियाणा द्वारा पारदर्शिता के साथ निर्णय दिये गए। संचालन एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा व आशीष मोहन शर्मा द्वारा किया गया। अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में पानीपत के अजीत बालियान को सर्वश्रेष्ठ रेडर तथा बुंदेलखंड टीम के विवेक को सर्वश्रेष्ठ कैचर घोषित किया गया।

 

फोटो – विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि विधायक अनिल पराशर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!