E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री से पहले जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज का हुआ भव्य नगर प्रवेश

इटावा मे जैन संत मुनि का भव्य हुआ स्वागत

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री से पहले जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज का हुआ भव्य नगर प्रवेश

इटावा-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन से पहले रविवार को शहर धर्ममय हो उठा, जब गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के शिष्य जैन संत मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश एवं ऐतिहासिक आगवानी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।पधारे क्षुल्लक श्री 105 परमानंद सागर महाराज जी ने मुनि श्री से आशीर्वाद लिया मंगल प्रवेश यात्रा का शुभारंभ राजेश्वरी गार्डन, रामलीला रोड से हुआ। शोभायात्रा तहसील चौराहा, बजाज लाइन, कोतवाली चौराहा, सराय शेख, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, राजागंज और रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।तिकोनिया पर सुंदर सागर लोकसभा के पदाधिकारियों ने विशेष मंच सजाकर मुनि श्री की आरती उतारी, चरण प्रक्षालन किया और श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत किया। वहीं लालपुरा जैन मंदिर में समिति पदाधिकारियों ने चरण प्रक्षालन कर आगवानी की। इसके बाद श्रीजी के दर्शन उपरांत मंच पर मुनि श्री ससंघ विराजमान हुए तथा आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अरविंद यादव ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति ने तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर उनका सम्मान किया।नगर प्रवेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी, चरणों का प्रक्षालन किया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग पर “जय जिनेंद्र” के जयघोष, भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर प्रवेश मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन, ठेकेदार विवेक जैन (रिंकू), पूरन जैन, महावीर प्रसाद जैन, चक्रेश जैन, रीतेश जैन, वैभव जैन, दिलीप जैन, सुशील जैन, विशाल जैन, सतेन्द्र जैन, ऋषभ जैन, पीयूष जैन, सोनू जैन, चिंटू जैन, बंटी जैन (बनारस) सहित सुंदर सागर युवा मंच, महिला मंडल, आयोजक श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के पदाधिकारी निवेदक पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!