चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में गूंजेगा एआई का डंका
बॉब हैक्स 2026 एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा के पुरस्कार

चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में गूंजेगा एआई का डंका
*बॉब हैक्स 2026 एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा के पुरस्कार

*सीएसजेएमयू और आईबीएम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता से ग्रामीण छात्रों को मिलेगा एआई सीखने का मौका
जसवंतनगर।तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर और आईबीएम के सहयोग से जिले की एकमात्र शैक्षणिक संस्थान चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी, जसवंतनगर में बॉब हैक्स 26 नामक राष्ट्रीय स्तर की एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।संस्थान के चेयरमेन प्रो बृजेश चंद्र यादव एमडी अनुज मोंटी यादव की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी
निदेशक,कॉलेज विकास परिषद
और डॉ. आलोक निदेशक,इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर ने बताया कि इस एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और इससे सम्बद्ध महाविद्यालयों के अध्यनरत विद्यार्थी दो से चार सदस्यों की टीम बनाकर भाग ले सकेंगे।प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी।प्रीलिमिनरी राउंड 25 से 31 जुलाई को विश्वविद्यालय द्वारा इटावा जिले के नामित एकमात्र शैक्षणिक संस्थान चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल के अलावा अन्य जिलों के नामित महाविद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित होगी और फिनाले 12-13 अगस्त को सीएसजेएमयू कैंपस, कानपुर में आयोजित की जाएगी।15 अगस्त को विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई है। पंजीकरण के लिए प्रतियोगी परीक्षा के नोडल केंद्र चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकैडमी स्वायत्त महाविद्यालय आकर पंजीकरण करा सकते हैं या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।प्रतिभागियों के लिए एक लाख रुपये से अधिक का प्राइज पूल रखा गया है।प्रतिभागियों को फ्री मेंटरशिप, लर्निंग मटेरियल, भोजन, स्वैग, बैज और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। फाइनल राउंड में महिला टीमों के लिए तीन सीटें आरक्षित रहेंगी। हैकाथॉन में प्रवेश निशुल्क है।
इस शैक्षणिक संस्थान में पहली बार इतने बड़े स्तर का एआई हैकाथॉन हो रहा है। आयोजकों का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी तकनीक की मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिलेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो रिपुदमन सिंह, प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह,प्रो उदयवीर सिंह,संस्थान निदेशक डॉ संदीप पांडे,प्राचार्य डॉ जितेंद्र यादव, अशांक हनी यादव आदि शिक्षाविद उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण कर इस कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार प्रतियोगिता का लाभ उठाने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की।
फोटो: जानकारी देते विश्वविद्यालय के प्रो राजेश कुमार द्विवेदी डॉ आलोक व अन्य शिक्षाविद




