E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रेल मंडी में नाले से मिला पांच-छह माह का भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत! नाले में फेंका पांच-छह माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी

रेल मंडी में नाले से मिला पांच-छह माह का भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत! नाले में फेंका पांच-छह माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी

 

जसवंतनगर। मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना गुरुवार शाम कस्बे के मोहल्ला रेल मंडी में सामने आई। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित नाले में किसी कलयुगी मां द्वारा करीब पांच से छह माह का भ्रूण फेंक दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा प्रभारी अनूप कुमार पांडेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अंकित कुमार तथा महिला आरक्षी विनीता शिवहरे ने स्थानीय लोगों की मदद से भ्रूण को नाले से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया भ्रूण करीब पांच से छह माह का प्रतीत हो रहा है। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे विस्तृत जांच के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!