E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रास्ता दो या मौत के बैनर तले सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, सांसद ने दिया रास्ता बनवाने का भरोसा

सपा सांसद जीतेन्द्र दोहरे ने कहा की कल तक रास्ता खुलवा देंगे

रास्ता दो या मौत के बैनर तले सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी, सांसद ने दिया रास्ता बनवाने का भरोसा

इटावा। बढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखौली में रेलवे अंडरपास में लंबे समय से जलभराव और आवागमन की समस्या को लेकर “रास्ता दो या मौत” के बैनर तले चल रहा सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी रखते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
सातवें दिन रामरती, फूल कुमारी, लज्जावती, राजवती और बेवी भूख हड़ताल पर बैठीं। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल है, वहीं बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
आंदोलन स्थल पर पहुंचे सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए रास्ते की समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “कल रास्ता बन जाएगा, हंड्रेड परसेंट। आज से काम चालू हो जाएगा। जब आपका काम पूरा हो जाए, तभी आप अपना धरना खत्म करें। मैं वादा करता हूं कि आपका काम और यह समस्या कल तक खत्म कर दूंगा।”
वहीं जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव ने कहा कि वह अपने विधायक और मंत्रियों से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे।
अंशुल दुबे ने कहा कि वह अपने विधायक, सांसद और मंत्री के साथ-साथ रेल विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द से जल्द निवारण कराने का प्रयास करेंगे।
लगातार सात दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मुख्य मांग अंडरपास में जलभराव की समस्या खत्म कर स्थायी आवागमन का रास्ता उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं होता, उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी।
अब ग्रामीणों की निगाहें सांसद द्वारा दिए गए आश्वासन और शुरू होने वाले कार्य पर टिकी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही अंडरपास की समस्या का समाधान होकर आवागमन सुचारु हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!