E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में हत्या करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना जसवंतनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस मुठभेड़ में हत्या करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

इटावा- पुलिस को बडी सफलता मिली हत्या करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया कब्जे से 2 अवैध तमन्चा 315 बोर, 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर व 2,120/- रुपये नकद बरामद किए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस एवं थाना जसवंतनगर पु‌लिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की गयी।वादी श्याम वीर सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी पीपरीपुरा थाना जसवंतनगर द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि विपक्षी अंशुल पुत्र बलराम, सुखवीर पुत्र अकबर सिंह एवं अन्य उनके साथियों द्वारा एकराय होकर वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किये गये जिसके कारण वादी का भतीजा फायर की आवाज सुनकर वहां आ गया तो अंशुल एवं उसके साथियों द्वारा योजना बद्ध तरीके से वादी के भतीजे राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।थाना क्षेत्रान्तर्गत धनुवा रोड, खुशालपुरा एवं खेड़ा बुजुर्ग के मध्य संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, तो अभियुक्त अंशुल के दोनों पैरों में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में एवं उसके साथी अभियुक्त सुखवीर पुत्र अकबर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम एसओजी/सर्विलांस थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!