E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, दो सगी बहनों की मौत

अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, छह माह का मासूम समेत तीन घायल; हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

*इकदिल हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, दो सगी बहनों की मौत*

 

*अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, छह माह का मासूम समेत तीन घायल; हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम*

इकदिल/इटावा। थाना इकदिल क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह माह के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा बिलमपुर मोड़ के पास हुआ। बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मारने के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

 

पुलिस के मुताबिक रविवार 30 अगस्त 2026 की सुबह करीब चार बजे एक ही बाइक पर पांच लोग सवार होकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे। इनमें नीरज गोयल पुत्र गुलाब सिंह (28), उनकी पत्नी निशा कुमारी (26) और छह माह का पुत्र शिवांश गोयल, निवासी ग्राम इटायली, थाना मौह, जनपद भिंड (मध्य प्रदेश), तथा आयुष गोयल पुत्र स्वर्गीय जन्मेद (18) और आशी गोयल पुत्री स्वर्गीय जन्मेद (19) शामिल थे।

 

बताया गया कि बाइक सवार जैसे ही बीलमपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि निशा कुमारी और आशी गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार नीरज गोयल और आयुष गोयल अस्पताल में भर्ती हैं तथा दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं, जबकि छह माह के मासूम शिवांश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

वहीं हादसे में शामिल बाइक का नंबर UP 75 F 7305 बताया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद बाइक घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चांदनपुर ओवरब्रिज के पास मिली। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

 

रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके आए परिवार के लिए यह हादसा जिंदगी भर का गम दे गया। दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!