E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर पुलिस ने पैदल गस्त कर दुकानदारों से संवाद किया,तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया

थाना बकेवर प्रभारी विपिन मलिक ने किया पैदल गस्त

*बकेवर पुलिस ने पैदल गस्त कर दुकानदारों से संवाद किया,तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया।*

 

*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*

 

*बकेवर इटावा।*

आगामी त्योहार रमजान के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने पैदल गस्त किया। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिनांक-11-03-2026 को थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ बाजारों, चौराहा एवं आबादी वाले तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर पैदल गस्त किया, तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आम लोगों से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वासन किया गया।

दुकानदारों से संवाद के दौरान थाना प्रभारी बकेवर विपिन मालिक का व्यवहार मित्रवत रहा,जिससे स्थानीय लोगों ने भी बकेवर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।बकेवर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह केवल कानून व्यवस्था का पालन कराने वाली ही नहीं,बल्कि जनता की सच्ची मित्र बकेवर पुलिस है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!