E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नवागत सीडीओ ने चार्ज ग्रहण कर कार्यालयों का किया निरीक्षण

निरीक्षण करते सीडीओ संजय कुमार सिंह

नवागत सीडीओ ने चार्ज ग्रहण कर कार्यालयों का किया निरीक्षण

इटावा। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने आते ही अपने तेवर दिखाए। उन्होने विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि नेमप्लेट अनिवार्य रुप से लगाई जाए और अभिलेख का रखरखाव बेहतर तरीके से किया जाए। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी जोर दिया। यह भी साफ किया कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास भवन परिसर एवं कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कार्यालय परिसर में पान गुटखा के सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दुग्ध विकास विभाग के कक्ष पर नामांकन अंकित न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कक्ष का नामांकन कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यालयीय अनुशासन, स्वच्छता व अभिलेख प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पालन करें। उन्होने यह भी कहा कि उपस्थिति में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

 

फोटो -निरीक्षण करते सीडीओ संजय कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!