भाजपा नेता सीनू कठेरिया के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी
इकदिल के भाजपा नेता हुए एक जुट होकर सुनी मन की बात

*भाजपा नेता सीनू कठेरिया के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी*

इकदिल। (इटावा) थाना क्षेत्र में नगर के खेड़ापति मोहल्ले में भाजपा नेता सीनू कठेरिया के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 137 वें एपिसोड को सुना। इस कार्यक्रम के समापन के उपरांत बूथ संख्या 360 खेड़ापति वार्ड की एक बूथ मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटावा जिला से आये जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाह, भाजपा नेता सीनू कठेरिया, मण्डल उपाध्यक्ष एवं भाजपा से नामित सभासद शिवेन्द्र मिश्रा, बूथ अध्यक्ष आलोक दुबे, छत्रपाल सिंह, हरेन्द्र चौहान, शैलेन्द्र सिंह, सोनू पाल, राजेन्द्र कुशवाह, सौरभ सिंह शिवम मिश्रा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




