E-Paperटॉप न्यूज़देशयूपीराज्यलोकल न्यूज़

खाई मे गिरी बस 21 हुए घायल

उन्नाव मे हुआ भीषण सड़क हादसा

 

 

 

 

*खाई में गिरी बस ,21 घायल*

 

*उन्नाव में भीषण बस दुर्घटना, 21 यात्री घायल*

 

कृष्णा शुक्ल उन्नाव

 

 

*उन्नाव।* दिल्ली से वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस देर रात बड़ा हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, यह बस करीब *60 यात्रियों* को लेकर जा रही थी और *आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे* पर *हसनगंज क्षेत्र* में *रात करीब दो बजे* 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

 

हादसे के बाद रात के सन्नाटे में *चारों तरफ चीख-पुकार* मच गई। कुछ यात्री *कांच तोड़कर बाहर निकले*, जबकि कई बस के अंदर ही फंस गए। मौके से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने तुरंत *यूपीडा कंट्रोल रूम* और *पुलिस* को सूचना दी।

 

लगभग *25 मिनट बाद* पहुंची *यूपीडा की नाइट पेट्रोलिंग टीम* और पुलिस ने *टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन* शुरू किया। करीब *एक घंटे की कड़ी मशक्कत* के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

 

इस हादसे में *21 यात्री गंभीर रूप से घायल* हुए हैं, जिन्हें *लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल* में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

 

*सीओ अरविंद चौरसिया* ने बताया कि *बस चालक को भी चोटें आई हैं* और प्रारंभिक जांच में *नींद लगने से हादसा होने की संभावना* जताई जा रही है। अधिकतर यात्री *लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर* के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।हादसे की खबर से यात्रियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!