टॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

सीओ आयुषी सिंह ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को किया जागरूक

सीओ आयुषी सिंह ने ग्राम मोहब्बतपुर जसोहन मे महिलाओ को सुरक्षा अपराधिक क़ानून ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरूक किया

 

 

 

सीओ आयुषी सिंह ने ग्राम मोहब्बतपुर जसोहन में महिलाओं को सुरक्षा,अपराधिक कानून ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया

जसवंतनगर।ग्राम मोहब्बतपुर जसोहन में सीओ आयुषी सिंह ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं संग ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानून, ट्रैफिक नियमों और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया। सीओ आयुषी सिंह ने विशेषकर महिलाओं को आत्मरक्षा और कानून की जानकारी दी।बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें हर प्रकार के अत्याचार के खिलाफ जागरूक किया।वही नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब महिलाओं से संबंधित अपराधों पर और भी कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं।साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मोबाइल या सोशल मीडिया पर किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने की बात कही गई। साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय भी सिखाए। अंत में ग्रामीणों ने पुलिस विभाग का आभार जताया और ऐसी जनजागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!