एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने किया जेएसटी न्यूज़ की दूसरी एलडी स्क्रीन का भव्य उद्घाटन
वरिष्ठ पत्रकार मरहूम जुनैद तैमूरी की याद मे उनके बेटे पत्रकार सैफ तैमूरी का एक अनोखा प्रयास

एस एस पी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया जे. एस. टी. न्यूज की दूसरी एल ई डी स्क्रीन का भव्य उदघाटन*
*वरिष्ठ पत्रकार मरहूम जुनैद तैमूरी की याद में उनके बेटे जर्नलिस्ट सैफ तैमूरी का एक अनोखा प्रयास*
इटावा। नुमाइश चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार मरहूम जुनैद तैमूरी की याद में उनके बेटे जर्नलिस्ट सैफ तैमूरी ने दूसरी एडवर्टाइज एलइडी टीवी का एस एस पी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा फीता काटकर कराया शुभारंभ।
मरहूम मोहम्मद जुनैद तैमूरी पत्रकारिता के स्तंभ थे उन्होंने इटावा जनपद में पत्रकारों को मान सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया।
मरहूम मोहम्मद जुनैद तैमूरी ने पत्रकारिता में कुछ ऐसे आयाम जोड़े जिसके लिए वह जीवन भर याद किए जाते रहेंगे।
इस उदघाटन में मरहूम वरिष्ठ पत्रकार के बेटे इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और प्रार्थना की कि हमारे पिता मरहूम मोहम्मद जुनैद तैमूरी को जो आपने प्यार दुलार दिया है वह दुआ और आशीर्वाद हमें व हमारे परिवार को आगे बढ़ाने में सदैव देते रहे।
सैफ तैमूरी ने कहा कि ये एल ई डी स्क्रीन मेरे पिता वरिष्ठ पत्रकार मरहूम जुनैद तैमूरी को समर्पित है जिन्होने सच्चाई और जनहित की पत्रकारिता को हमेशा सर्वोपरि रखा आज में वही विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं।
कार्यक्रम में एस एस पी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया कर्मी, और शहर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे सभी ने सैफ तैमूरी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह इटावा में पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत है।
इस अवसर पर अधिवक्ता ज़ुबैर तैमूरी पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सैफ तैमूरी बरिष्ट पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तवसहित एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गौर, महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाल बरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट, क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, हाजी गुड्डू मंसूरी,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रिजवान अहमद,राजीव अगिनहोत्री , अतुल वी एंन चतुर्वेदी संयुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र भसीन गुलशन भाटी,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कांग्रेस वरिष्ठ नेता फ़ज़ल युसुफ , स्टेट बैंक के निर्वतमान प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित शहर कोतवाल यशवंत सिंह सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार टी आई सुबेदार सिंह , इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आमीन भाई,पत्रकार साथी इमरान खान ,सनी खान, पंकज राठौर, मनोज कुमार,सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर इंतखाफ आलम रौनक इटावी ने किया।




