E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

इटावा मे SIR सत्यापन के लिए घर घर नहीं जा रहे BLO -कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी

कांग्रेस ने लगाए पक्ष पात के आरोप

इटावा में SIR सत्यापन पर बवाल: कांग्रेस ने लगाए वोट कटवाने के आरोप, बीएलओ पर मनमानी का दावा

कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी

इटावा। प्रदेश में चल रही SIR (वोटर सत्यापन) प्रक्रिया अब राजनीतिक विवाद का विषय बन गई है। कांग्रेस ने इस अभियान पर गंभीर सवाल उठाते हुए यूपी सरकार पर मतदाता सूची में धांधली कराने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशांत तिवारी ने दावा किया कि इटावा सहित कई जिलों में सत्यापन के नाम पर जानबूझकर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है, और विशेष जाति व धर्म के लोगों के वोट काटने की साजिश चल रही है।

 

कांग्रेस नेता का आरोप है कि कई बीएलओ घर-घर जाने के बजाय लोगों को खुद बुला रहे हैं, और जब वे मिलने पहुंच भी रहे हैं तो रिसीविंग देने से इनकार कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में अत्यधिक भ्रम और नाराजगी पनप रही है। इसी क्रम में तिवारी मौके पर पहुंचे और बीएलओ दिव्या गुप्ता से सीधे सवाल-जवाब भी किए।

 

सरकार पर निशाना साधते हुए प्रशांत तिवारी ने कहा,

 

> “कभी नोटबंदी की लाइन, कभी पैन-आधार लिंक, कभी शून्य बैलेंस खाता, कभी राशन के लिए लाइन और अब SIR में जनता को फिर लाइन में धकेला जा रहा है। यह सत्ता जनता को परेशानी और भय के माध्यम से नियंत्रित करना चाहती है।”

कांग्रेस नेता ने बताया कि इस मुद्दे पर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा गया है, जिसमें मांग की गई है कि—

 

हर बीएलओ को घर-घर जाकर ही सत्यापन करना अनिवार्य किया जाए,

सभी को रिसीविंग अनिवार्य रूप से दी जाए,

ताकि किसी भी मतदाता का वोट बिना उचित कारण न काटा जा सके।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने समय रहते दखल नहीं दिया, तो इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला मानते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!