E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अनियंत्रित होकर ट्रक हाइवे पर पलटा चालक परिचलक हुए गंभीर घायल

मूंगफली की खली से भरा ट्रक हाइवे पर पलटा

अनियंत्रित होकर ट्रक हाईवे पर पलटा,चालक परिचालक गंभीर घायल

 

जसवंतनगर से मधुसूदन यादव की रिपोर्ट

जसवंतनगर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब राजस्थान से कलकत्ता जा रहा मूंगफली की खली से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल ट्रक चालक शैलेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी एटा ने बताया कि वह अपने कंडक्टर अंसार अली पुत्र महबूब खाँ निवासी एटा के साथ बीकानेर राजस्थान से माल लेकर कलकत्ता की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक जसवंतनगर हाईवे पर मॉर्डन तहसील से आगे पहुंचा, तभी बगल से गुजर रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने अचानक ट्रक के शीशे पर पत्थर फेंक दिया।यह पत्थर सीधे मेरे चेहरे पर लग गया, जिससे नाक फट गई और लहूलुहान हो गया।अचानक हुए हमले से ट्रक का कंट्रोल बिगड़ गया और ट्रक हाईवे पर ही पलट कर लगभग 100मीटर तक घिसट कर गया।पलटने के बाद दोनों ट्रक में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और हाईवे की टीम ने चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया।वही सड़क हादसे के बाद प्रभावित हो रहे यातायात को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सुचारु कराया

 

फोटो: हाईवे पर पलटा हुआ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!