E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा पुलिस का सघन अभियान, 16 डंपर-ट्रक सीज

अवैध खनन, ओवरलोडिंग और फॉल्टी नंबर प्लेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹20.56 लाख शमन शुल्क वसूला

इटावा पुलिस का सघन अभियान, 16 डंपर-ट्रक सीज

अवैध खनन, ओवरलोडिंग और फॉल्टी नंबर प्लेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹20.56 लाख शमन शुल्क वसूला

 

इटावा। जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्र व परमिट के संचालन तथा फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ इटावा पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 16 डंपर और ट्रक सीज किए, जबकि 14 वाहनों का चालान कर कुल ₹20,56,000 का शमन शुल्क वसूला गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में पुलिस के साथ राजस्व विभाग और परिवहन विभाग (RTO) की संयुक्त टीम भी शामिल रही।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। थाना बकेवर क्षेत्र में 10 डंपर-ट्रक सीज कर ₹15 लाख शमन शुल्क वसूला गया। थाना ऊसराहार क्षेत्र में 4 डंपर-ट्रक सीज किए गए और ₹1.21 लाख शमन शुल्क लगाया गया।

थाना चौबिया क्षेत्र में 1 डंपर-ट्रक सीज करते हुए 5 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹3.70 लाख शमन शुल्क वसूला गया। थाना भरथना क्षेत्र में 1 वाहन सीज कर 3 वाहनों का चालान और ₹25 हजार शमन शुल्क लगाया गया। वहीं थाना वैदपुरा क्षेत्र में 6 ट्रक-डंपरों का चालान कर ₹40 हजार शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध प्रपत्र या परमिट के वाहन संचालन न करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!