E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ऑटो एजेंसी के दुर्व्यवहार के खिलाफ ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा

6 माह से परेशानियों से घिरे ऑटो चालक का एजेंसी मालिक पर धमकी का आरोप

इटावा: ऑटो एजेंसी के दुर्व्यवहार के खिलाफ ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, छह माह से परेशानियां बरकरार

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

 

इटावा के सुंदरपुर मोड़ स्थित एक ऑटो एजेंसी पर दुर्व्यवहार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। ऑटो चालक रवि निवासी आशई व ऋषिकांत निवासी पृथ्वीपुर ने आरोप लगाया कि छह माह पहले खरीदे गए ऑटो में इंजन की खराबी लगातार बनी हुई है, लेकिन शिकायत करने पर एजेंसी मालिक समाधान देने के बजाय उन्हें धमकाता है।

 

पीड़ित चालकों का कहना है कि ऑटो चलते-चलते स्पीड कम कर देता है, जिससे सवारियां बीच रास्ते उतर जाती हैं और उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। कई बार तो यात्रियों को मजबूरन रास्ते में ही उतारना पड़ा, जिससे उनकी रोज़मर्रा की आय लगभग बंद हो चुकी है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

 

चालकों ने बताया कि एजेंसी पर शिकायत लेकर जाने पर कर्मचारियों का दो-टूक जवाब मिलता है— “जो करना हो कर लो” —जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

लगातार अनसुनी शिकायतों से परेशान ऑटो चालकों ने अब जिला अधिकारी से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है।

 

ऑटो चालकों ने प्रशासन से जल्द जांच कर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!