बकेवर मे भाजपा मंडल अध्यक्ष बने विनोद सिंह
भाजपा सदस्यों ने नए अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया

बकेवर में भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष घोषित: वरिष्ठ नेताओं ने फुलमाला पहनाकर दी बधाई
मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।
*बकेवर इटावा।*
भाजपा में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का मंगलवार को स्वागत किया। भाजपा ने बकेवर में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह को बनाकर भरोसा जताया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जिला कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बकेवर भाजपा कार्यालय पर बकेवर मंडल अध्यक्ष का फूलमाला पटिका पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने घोषित मंडल अध्यक्ष पद पर नए चेहरों को मौका दिया है। जो पार्टी के लिए हर वक्त सक्रिय रहते हैं।वहीं नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशानुसार काम करेंगे।इस अवसर पर निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुशील राजपूत,डॉ॰ सुधीर शर्मा,शशिकांत त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा,विजय शुक्ला,अरविन्द मिश्रा,लाल सिंह,पारस शर्मा,आकाश मिश्रा,कमलेश शर्मा,हर्ष शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष का फूलमाला पटिका पहनाकर मुंह मीठा करवाकर बधाईयां दी।।




