E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा कार्यालय के घेराव की आशंका पर कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी को पुलिस ने किया हॉउस अरेस्ट

कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी के घर एवं छतो पर पुलिस आयी नजर

भाजपा कार्यालय घेराव की आशंका पर सख्ती

इटावा में कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी हाउस अरेस्ट, छतों पर तैनात रही पुलिस

जिला संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट

इटावा

जनपद इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कांग्रेस के पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी को हाउस अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव की योजना बनाई जा रही है।

पुलिस ने एहतियातन प्रशांत तिवारी के आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया। घर के चारों ओर ही नहीं, बल्कि छतों पर भी जवानों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एहतियाती है और इसका उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।

वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!